Breaking News

बिहार :: 12 सूत्री मांगों को लेकर पेंशनरों का दरभंगा में धरना

दरभंगा (विजय सिन्हा) : पेंशनर एसोसिएशन, दरभंगा इकाई के द्वारा अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर लहेरियासराय स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया। धरने का नेतृत्व नरेंद्र मंडल एवं रामस्वार्थ सिंह ने किया। पेंशनर एसोसिएशन की मांग थी कि भारत के सभी बुजुर्गों जिनकी उम्र 60 साल हो गई है। 

उनके लिए 5 हजार मासिक पेंशन, न्यूनतम वेतन 18000 से बढ़ाकर 26000 करने, न्यूनतम पेंशन 13000 किए जाने की मांग की। वहीं पेंशन वृद्धि की योजना को 65 साल से 5 साल के अंतराल में 20% की बढ़ोतरी से पचासी साल में 100 फीसदी दिए जाने, सेवानिवृत्त शिक्षकों को वित्तीय प्रोन्नति के लाभ से वंचित नहीं किए जाने, महंगाई पर रोक लगाए जाने और सभी आवश्यक वस्तु को जन वितरण प्रणाली के द्वारा आम जनों को उपलब्ध कराए जाने, ठेका संविदा वेतनमान पर नियोजित कर्मियों की सेवाओं को नियमित किए जाने, महिलाओं की सुरक्षा को कड़ाई से लागू किए जाने, किसानों के हितों की रक्षा दिए जाने आदि की मांगे शामिल किया गया है। इस मौके पर प्रमोद नारायण चौधरी, गोपाल कृष्ण झा, विद्यानंद मिश्रा, उपेंद्र राय, जय नारायण दत्त, योगेश्वर यादव, पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह, सुरेश राम, नरेंद्र मंडल आदि शामिल थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *