Breaking News

बिहार :: निर्माणाधीन कोशी नहर में आया पानी, 500 एकड़ में बोए गेहूं की फसल बर्बाद

दरभंगा/बेनीपुर : पश्चिमी कोसी के निर्माणाधीन नहर मैं अचानक पानी आ जाने से प्रखंड के तरौनी पंचायत के कई गांव के खेतों में पानी फैल जाने से सैकड़ो एकड़ में लगे रब्बी की फसल बर्बाद हो गयी है। सुखाड़ से कराह रहे किसानो में मायूसी छा गई है। पंचायत के मुखिया त्रिवेणी महतो ने बताया कि पानी आ जाने से लगभग 500 एकड़ में बुआई की गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है।

उन्होंने कहा कि कोशी परियोजना की लापरवाही के कारण इससे पूर्व में भी कई बार इस निर्माणाधीन नहर से पानी गांव के खेतो में किसानों का फसल को बर्बाद कर चुका है। इस संबंध में उपमुखिया ने भी कहा कि सुखाड़ का दंश झेल रहे किसानों को बे मौसम बाढ़ ने लील लिया है। पंचायत समिति सदस्य भोगेन्द्र यादव ने भी चिंता व्यक्त की है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *