Breaking News

बिहार :: दरभंगा जंक्शन पर 100 फीट ऊंचा झंडा फहराने में हादसा, एएसआई घायल और बाल-बाल बचे डीआरएम

दरभंगा (संजय सिन्हा) : दरभंगा जंक्शन पर 100 फीट ऊंचे झंडे को फहराने के दौरान समारोह के क्रम में ही एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही झंडा फहराया गया, उसके बाद रस्सी को फंसाने वाली लोहे की चक्की टूट कर गिर गई। जिसमें एएसआई द्वारिका प्रसाद सिंह घायल हो गये। मौके पर ही एम्बुलेंस को बुलाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

सनद रहे कि दरभंगा जंक्शन प्रांगण में 100 फीट ऊंचा झंडा का ध्वजारोहण शहीद नरेश यादव की पत्नी रीता देवी ने किया। इस मौके पर समस्तीपुर मंडल की महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष सीमा जैन ने रीता देवी को 5 हजार रूपये का चेक प्रदान किया।

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक रविन्द्र कुमार जैन, विधायक संजय सरावगी, दरभंगा स्टेशन निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *