Breaking News

बिहार :: दरभंगा के चर्चित कुशेष शाही हत्याकांड में पुलिस ने एक अपराधी को दबोचा 

दरभंगा (विजय सिन्हा) : सड़क निर्माण कंपनी के ठेकेदार कुशेस प्रसाद शाही हत्याकांड में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक शुभम राज उर्फ गोलू मुज़फ़्फ़रपुर जिले के कांटी का रहने वाला है ।दरभंगा के एसएसपी  बाबू राम ने कहा परिवारिक विवाद में कुशेस प्रसाद साही की हत्या की गयी थी। 
घर से कंपनी जाने के दौरान NH 57 पर अपराधी ने कुशेस शाही की गोली मार कर कर दी गयी थी।दरभंगा एसएसपी के मुताबिक इस हत्या कांड में कुल 9 लोगो की संलिप्ता की बात कही गई ।ठेकेदार हत्या में 5लाख की सुपारी देने की बात सामने आई।पूरा मामला कुशेस शाही के दूसरी पत्नी और प्रेमी नीरज मुखिया से जुड़ा है।
बता दें कि  22 दिसंबर को अपराधियो ने सड़क निर्माण कंपंनी के एक बड़े ठेकेदार कुशेस प्रसाद शाही को गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी।

पूरी घटना सदर थाना अंतर्गत रानीपुर गांव के पास हुई थी जहां बड़े कारोबारी सह सड़क निर्माण कंपनी के बड़े ठेकेदार कुशेस प्रसाद शाही अपनी कार से अपने कंस्ट्रक्शन कंपनी शाही कंस्ट्रक्शन जा रहे थे तभी कार सवार अपराधी पीछे से अचानक ओवरटेक कर आगे निकला फिर कुशेस की गाड़ी के पास आकर दनादन गोलियों की बौछार कर दी जबतक कुशेस कुछ समझ पाते तब तक उन्हें गोलियों से भून दिया गया था।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *