दरभंगा : सदर थाने क्षेत्र के रानीपुर स्थित एनएच 57 पर 22 दिसंबर को दिनदहाड़े एस.के कंस्ट्रक्शन के मालिक कुशेश्वर प्रसाद शाही उर्फ गोरे शाही (48) की हुई हत्या मामले पुलिस की पकड़ से अभी भी 8 अपराधी फरार है जिस को लेकर सदर थाने की पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया है। 
बता दें कि 22 दिसंबर को अपराधियो ने सड़क निर्माण कंपंनी के एक बड़े ठेकेदार कुशेस प्रसाद शाही को गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। पूरी घटना सदर थाना अंतर्गत रानीपुर गांव के पास हुई थी जहां बड़े कारोबारी सह सड़क निर्माण कंपनी के बड़े ठेकेदार कुशेस प्रसाद शाही अपनी कार से अपने कंस्ट्रक्शन कंपनी शाही कंस्ट्रक्शन जा रहे थे तभी कार सवार अपराधी पीछे से अचानक ओवरटेक कर आगे निकला फिर कुशेस की गाड़ी के पास आकर दनादन गोलियों की बौछार कर दी जबतक कुशेस कुछ समझ पाते तब तक उन्हें गोलियों से भून दिया गया था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !