Breaking News

बिहार :: दरभंगा में भवनहीन थाना के भवन निर्माण को लेकर डीएम और एसएसपी ने की समीक्षा

दरभंगा : भवनहीन थाना के भवन निर्माण में आर रही कठिनाई को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने भवन निर्माण से ंसबंधित मामले की समीक्षा की। जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार बेता ओपी के भवन के लिए डीएमसीएच और विश्वविद्यालय थाना के भवन के लिए दोनों जगहों से अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की जाय। 

वहीं कुशेश्वरस्थान थाना के लिए प्रखंड भवन के लिए चिंहित परिसर में थाना बनेगा। इसके लिए सम्पर्क सड़क बनाने का प्रस्ताव दिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि अशोक पेपर मिल थाना भवन के लिए भूमि परिसर में ही उपलब्ध है। बैठक में जानकारी दी गई कि सिमरी थाना का भवन तैयार है, परंतु भू-अर्जन से संबंधित वाद के कारण उसका अधिग्रहण नहीं किया गया है। वहीं विशनपुर थाना भवन के लिए मिट्टी भराई का काम पुलिस भवन निर्माण विभाग को सौंपा गया है।

जमालपुर थाना का जमीन चिंहित है, परंतु सम्पर्क की समस्या की बात वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिसके बाद तय हुआ कि जिलाधिकारी और एसएसपी संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी, भू-अर्जन पदाधिकारी बिरेन्द्र नारायण पांडेय, प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रविशंकर तिवारी मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *