Breaking News

बिहार :: कासिंदसंविवि दरभंगा में निःशुल्क नेट कोचिंग की शुरूआत, 6 महीने तक कराई जाएगी तैयारी

दरभंगा (विजय सिन्हा) : नेट हो या कोई अन्य प्रतियोगिता सभी में बाजी मारी जा सकती है। बशर्ते एकाग्रता के साथ समय प्रबंधन के हिसाब से चरणबद्ध तरीके से अध्ययन किया जाय। हां, विद्वान होना और परीक्षाओं में अच्छा अंक पाना अलग-अलग बातें हैं। गोल ओरिएंटेड पढ़ाई ही हमेशा काम आती है। इसलिए योजना बनाकर सतत अध्ययन से ही नेट में भी बाजी मारी जा सकती है। उक्त बातें नेट कोचिंग के लिए धर्मशास्त्र विभाग में अगले 6 माह तक चलने वाली नि:शुल्क कक्षा का उद्घाटन करते हुए संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा ने शुक्रवार को कही। 

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि कुलपति ने सफलता के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

कोचिंग को सफल बनाने के लिए अन्य अतिथि शिक्षक ज्योतिष के डॉ. वरुण कुमार झा, साहित्य के प्रमोद कुमार मिश्र, व्याकरण की डॉ. प्रियंका तिवारी तथा दर्शन के डॉ. राजेश कुमार सिंह अपनी भागीदारी निभाएंगे। अन्य विश्वविद्यालय के छात्र भी कोचिंग से नि:शुल्क लाभ ले सकते हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *