Breaking News

अभी-अभी :: मधुबनी निवासी रिटायर्ड बीएसएफ जवान की सीतामढ़ी में गोली मारकर हत्या

डेस्क : शहर से सटे डुमरा रोड शांतिनगर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर बीएसएफ के रिटायर्ड जवान की हत्या कर दी. घटना को एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. 

इधर घटना से नाराज लोगों ने घटनास्थल के पास सीतामढ़ी-डुमरा मुख्य पथ को जाम कर जमकर बवाल काटा. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शव लेने में भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा. मृतक की पहचान राम कृपाल चौधरी (50) के रूप में की गई है. जो कि मधुबनी के मधवापुर थाने के बास्के बिहार गांव का निवासी था.

बताया जाता है कि पिछ्ले डेढ़ साल से राम कृपाल चौधरी शांतिनगर मोहल्ले में गुडडू झा के मकान में बतौर किराएदार रह रहा था. साथ में उसका पुत्र अरविंद कुमार चौधरी भी रहता था जो कि निजी सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है.

जानकारी के अनुसार अरविंद की सास शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. शुक्रवार की सुबह पिता-पुत्र अस्पताल में उनसे मिलने गए थे. इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने रोका और अरविंद को एक थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद दूसरे बदमाश ने राम कृपाल चौधरी के सिर में गोली मार दी. तत्काल घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस जांच कर रही है.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *