Breaking News

बिहार :: महज चार दिनों में ही टूटा नवनिर्मित पुलिया , मोहल्लेवासी आक्रोशित

img-20161016-wa0015दरभंगा : मदारपुर भगवती चौक से काली मंदिर गंगासागर जाने वाली सड़क राजकीय कल्याण छात्रावास के सामने में नाले पर बनी पुलिया का सिलाप महज चार दिनों में ही पूरी तरह टूट गया.अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस पुलिया के नवनिर्माण में लगे छड,बालू व सीमेंट की गुणवत्ता का.

मोहल्लेवासी काफी आक्रोशित होकर कहते हैं कि हालांकि यह सड़क कुछ ही माह पूर्व बनाया गया है जिसका यह पुल कुछ दिनों पूर्व टूट गया.दोबारा सिलाप का नवनिर्माण कर पुलिये को दुरूस्त किया गया और चार दिनों में ही इसकी ऐसी हालत हो गई. मोहल्लेवासियों ने पूरा दोष ठेकेदार पर गढ़ते हुए कहते हैं कि अपनी मोटी रकम बनाने हेतु घटिया मैटेरियल डाला जिससे यह पुलिया की दुर्दशा ऐसी हो गई.
img-20161016-wa0014वहीं ठेकेदार के अपने ऊपर लगे आरोप को नकारते हुए कहा कि हमने पुलिया निर्माण कर मरम्मत कार्य पूरा किया.सीमेंट को जमने में समय लगता है परंतु बगल में दो दो विद्यालय होने के कारण लोगों ने निर्माण के दूसरे ही दिन से इस पुल पर से आवागमन शुरू कर दिया.स्कूल वान हो या मोटरसाईकिल सबका नवनिर्मित पुलिये पर से गुजरने के कारण ही यह टूटा क्योंकि इसे जमने के लिए समय ही नहीं दिया गया.
वैसे उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पुन: मरम्मत कार्य शुरू करूँगा और इस बार कम से कम एक हफ्ते तक आवागमन शुरू न करने का मोहल्लेवासियों से अपील भी करूँगा.

 

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …