Breaking News

बिहार :: कभी भी हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव, कार्यकर्ता रहें तैयार : भाजपा

 

picsart_10-16-11-46-17-320x245पटना : भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि बिहार मध्यावधि चुनाव की ओर बढ़ रहा है. नीतीश सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेगी. मध्यवाधि चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा है.

प्रदेश सरकार के दो मुख्य दलों जदयू और राजद के बीच मनमुटाव का दावा करते हुए भाजपा ने शनिवार को कहा कि महागठबंधन का आंतरिक मतभेद बिहार में मध्यावधि चुनाव का कारण बन सकता है.

महागठबंधन के दो प्रमुख दलों जदयू और राजद के बीच मोहम्मद शहाबुद्दीन की जमानत रद्द होने और राजद विधायक राज बल्लभ यादव के निलंबन सहित विभिन्न मुद्दों पर मनमुटाव की स्थिति है.

‘जिस प्रकार राज्य सरकार में तीनों गठबंधन सहयोगी (जदयू, राजद और कांग्रेस) आंतरिक मतभेद से जूझ रहे हैं, यह उनके बीच बढ़ते तनाव का संकेत है. ऐसे में विधानसभा चुनाव सदन का कार्यकाल (विधानसभा) समाप्त होने से पहले कभी भी हो सकता है.’
                  — बिहार भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय

पार्टी को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त होने के बाद पांडेय संवाददाताओं से बात कर रहे थे. बैठक बिहार विधानपरिषद् में विपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी के सरकारी आवास 1, पोलो रोड पर चल रही थी.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार और राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूडी सहित अन्य केन्द्रीय मंत्रियों तथा विभिन्न विधायकों और विधानपाषर्दों ने दो दिवसीय बैठक में भाग लिया.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …