Breaking News

बिहार :: 31वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये जननायक कर्पूरी ठाकुर

दरभंगा / बहेड़ी : बघौनी चौक स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई। 

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने का काम किया। उन्होंने समरस समाज बनाने के लिए अपने कार्यकाल में योजनाएं बनाई। जिसका लाभ आज भी वंचित समाज को हो रहा है।

इस मौके पर गंगा प्रसाद सिंह, गजेन्द्र प्रसाद सिंह, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, डा॰ मो॰ सुभान, बच्चेलाल मंडल, जयकांत मंडल, शिक्षक प्रभू मंडल, नवीन शर्मा, लक्ष्मी मंडल, मो. शरीफ उदीन, मुखिया जैनेन्द्र प्रसाद सिंह, हरिश्चंद्र कुमार, कुमुद मिश्र, संजीव मिश्र, विमलकांत झा, चन्दन कुमार चौधरी, अजीत मंडल, प्रकाश झा, चन्द्रेश चन्द्र राय, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *