Breaking News

बिहार :: एमएसयू सेनानियों पर पुलिस ने जमकर भांजी लाठियाँ, पत्रकार के चोटिल होने पर एसएसपी ने मांगी माफी

दरभंगा : मिथिला विकास बोर्ड सहित कई मांगों को लेकर एनएच 57 पर धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठी चलाई। जिसमें आधे दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गये हैं। जिसे ईलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना में कई पुलिसकर्मी और पत्रकारों के भी घायल होने की सूचना है। 

सनद रहे कि एमएसयू के द्वारा 17 फरवरी को जयनगर से पदयात्रा करते हुए आज सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकभिंडा गुमती के निकट एनएच 57 को जाम कर दिया और वहीं धरना पर बैठ गये।

 जिसके कारण एनएच 57 पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें 2 कि.मी से ज्यादे में लग गई। चार घंटे तक जाम रहने के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जामस्थल पर पहुंचे। शुरूआत में एमएसयू के कार्यकर्ताओं को समझाया। पर वे लोग अनिश्चितकाली बंद की बात कह कर सड़क पर ही सतरंजी बिछाकर धरने पर बैठ गये। उसके बाद पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन उससे भी बात नहीं बनी, तब पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। जिसमें आर्ध दर्जन एमएसयू के छात्र घायल हुए हैं। जिन्हे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस कारवाई में एक पत्रकार को भी चोटे आई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार एमएसयू के अविनाश भारद्वाज, अनूप मंजिल, सागर नवादिया, अविनाश कुमार, मयंक कुमार, लाठी चार्ज में घायल हो गए। वहीं सूचना मिली की पुलिस व पत्रकार को भी हल्की चोटें आई है। खबर लिखे जाने तक सदर थाना में एनएच 57 जाम करने को लेकर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

वहीं पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर पत्रकारों की एक टीम वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम से मिला बाबूराम ने पूरे घटनाक्रम पर अफसोस जाहिर करते हुए पत्रकारों से क्षमा मांगी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *