Breaking News

बिहार :: सैनिकों के जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा, आला अधिकारियों से लगाई गुहार

दरभंगा : जहां एक तरफ पूरा देश अपने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने और आतंकवाद के खिलाफ अपने वीर जवानों के साथ खड़ा है। वहीं 2 दर्जन से ज्यादा भूतपूर्व व वर्तमान में सरहद पर मुकाबला कर रहे जवानों को दरभंगा में अपना घर भी सुरक्षित नहीं है। 

इसी को लेकर दर्जन से अधिक सैनिक व उनके परिवार के लोगों ने आईजी, डीआईजी, आयुक्त, जिलाधिकारी, अनुमंडल अधिकारी तक को आवेदन देकर कहा है कि सदर थाना के बेला शंकर मुहल्ला के वार्ड तीन में 1959 से लेकर अभी तक 2 दर्जन से ज्यादा सैनिकों ने जमीन खरीदी है, कुछ लोग मकान बना कर भी रहे हैं। जिन लोगों की खाली जमीन पड़ी हुई है। उस पर असामाजिक तत्व जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। इनके जमीन पर लगे हरे वृक्ष को काट दिया गया है। वहीं लगी फसलों को नष्ट कर दिया गया है, जबकि कई जगहों पर भूमि भी कब्जा कर ली गई है। सैनिकों ने आज दिए वरीय पुलिस अधीक्षक को अपने आवेदन में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 2 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई, तो हम लोग सड़कों पर उतरेंगे। इससे जुड़ी सभी प्रकार की घटनाओं की जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

आवेदन देने वालों में विधान नंदराय, मोहन ठाकुर, चांदनी कुमारी, बृजकिशोर मिश्रा, चंद्रकांता देवी, कुसुम देवी, सुमित कुमार मिश्रा, महेश्वर ठाकुर, शंकर साहु विजय नंद सा आदि शामिल है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *