Breaking News

दरभंगा में जुटेंगे देश विदेश के सैकड़ों हृदय रोग विशेषज्ञ, 16-17 मार्च को सम्मेलन

दरभंगा : काडियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के बिहार शाखा के द्वारा दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में 26वां वार्षिक सम्मेलन हेतु डॉ. आर.के दास, डॉ. प्रवीर सिन्हा, डॉ. जी.एन झा एवं डॉ. सी.एम झा ने पत्रकारों को बताया कि 16 एवं 17 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में देश भर के कई नामी-गरामी हृदय रोग के विशेषज्ञ पहुंचेंगे। इस सम्मेलन में बिहार के 500 चिकित्सकों के भाग लेने की संभावना है। इस सम्मेलन में भारत एवं नेपाल के नामी हृदय रोग विशेषज्ञ वक्ता के रूप में आधुनिक शोध के बारे में जानकारी देंगे।

सम्मेलन के दौरान एंजियोप्लास्टि-स्टेंटिग कार्यशाला की व्यवस्था की गई है। जिसे पहली बार डॉ. प्रवीण चंद्रा द्वारा स्थानीय अस्पताल में ईलाज किया जाएगा और इसका सीधा प्रसारण भी होगा। इसके अलावा कई अन्य कार्यशालाओं का भी आयोजन होगा। इस मौके पर डॉ. ए.के ठाकुर और डॉ. गणपति मिश्रा के नाम से पद्मश्री डॉ. मोहन मिश्रा, डॉ. युसी सावल, डॉ. प्रमोद कुमार और डॉ. आशुतोष को हृदय रोग क्षेत्र में बेहतर काम के लिए लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। वहीं इस मौके पर स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। मौके पर डॉ. इरशाद आलम, डॉ. ए.के गुप्ता, डॉ. सी.एम झा, डॉ. आर.के दास आदि मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *