Breaking News

दरभंगा में मंत्री के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे मंत्री मदन सहनी

दरभंगा : किरतपुर प्रखंड के राईन टोले में हुई अगलगी की घटना के बाद पीड़ितो का हाल-चाल लेने के लिए मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी के वाहन पर वहां के लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में गाड़ी का शीशा टूट गया पर मंत्री श्री सहनी इस हमले में बाल-बाल बच गये।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंत्री सहनी जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरूआ गांव में जब अग्नि पीड़ितों से मिलकर वापस जिला मुख्यालय लौट रहे थे, उसी समय किरतपुर अंचल के झगरूआ चौक पर घात लगाये असमाजिक तत्वो ने मंत्री के काफिले पर हमला कर दिया। जिसमें उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने घेरा बनाकर मंत्री को बाहर निकाला। इसकी सूचना मिलने पर बिरौल के एसडीपीओ गिरीश कुमार झा और 4 थानों की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *