Breaking News

हंटर डॉग द्वारा पुलिस एक-एक बोतल शराब के लिए की छापेमारी, मिली सफलता

दरभंगा : होली पर्व को लेकर शराब कारोबारियों एवं उसके सेवन करने वालों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ते का सहारा लेना शुरू किया है। परिणाम स्वरूप घर में पीने के लिए छिपाकर रखे गये 1 से 2 बोतल शराब भी पुलिस के पकड़ में आ रही है।

इसी कड़ी में गुरूवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर, लक्ष्मीपुर के रहने वाले सुधीर कुमार के घर से पुलिस ने खोजी कुत्ते के सहारे छापामारी कर विदेशी शराब के 7 बोतल एवं बीयर की 8 बोतलें बरामद किया है। पिछले एक हप्ते से खोजी कुत्ता के सहारे अलग-अलग जगहों से शराब की बड़ी खेप पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। खोजी कुत्ता के सहारे चल रही इस कारवाई को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने स्वीकार किया कि उन्हीं के नेतृत्व में यह कारवाई हो रही है। आज भी वे लहेरियासराय थाना पर पहुंच कर जगह-जगह छापामारी टीम को भेजा और वहीं से वे मोनेटरिंग भी कर रहे थे। छापामारी में खास बात यह है कि पुलिस के पास सिर्फ एक खोजी कुत्ता है। जिसके चलते एक जगह कुत्ते के निशानी पर छापामारी शुरू होती तबतक कुत्ता को दूसरे टीम के साथ अगले पड़ाव के लिए भेज दिया जाता है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *