Breaking News

अग्निकांड में जले 12 घर, लाखों की क्षति

दरभंगा : जिला में अग्निकांडों का सिलसिला आज भी जारी रहा। दो जगहों पर अलग-अलग अगलगी की घटना में बड़े पैमाने पर परी संपत्ति की क्षति हुई है। हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत मोरो थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में 9 घर जलकर राख हो गये। वहीं बहादुरपुर प्रखंड के बसतपुर में तीन घरों में आग लग गई। जिसमें एक बाइक, दो साईकिल, पम्पिंगसेट सहित लाखों का स्वाहा हो गया।

मौके पर अंचलाधिकारी ने पहुंच कर पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन नियम के तहत 9800 रूपये का चेक एवं पॉलीथीन सीट उपलब्ध कराया है। यहां उपेन्द्र यादव, बलाधर यादव और उमाधर यादव का घर जला है। माले के प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने की मांग की है।

वहीं हनुमानगर संवाददाता के अनुसार 3 साल बाद फिर पटोरी गांव में अग्निकांड हुआ था। जहां उस समय 1200 घर जले थे। आज हुए अग्निकांड पर काबू पाने में लोगों ने पम्पसेट का उपयोग किया। अग्निकांड के सभी पीड़ित बेघर होकर खुले आकाश के नीचे रह रहे है। जबतक अग्निशमन दस्ता पहुंचा। उससे पहले ग्रामीण ने आग पर काबू पा लिया था। इस अग्निकांड में एक भैंस भी झुलस गई है। अचंलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों के बीच 9800 रूपये की दर से लोगों को उपलब्ध कराया।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *