Breaking News

बिहार :: पुलिस निरीक्षक मदन प्रसाद की मनमानी उजागर, डीआईजी क्षत्रनील सिंह ने मांगा कारणपृच्छा

दरभंगा / बेनीपुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह ने रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय बेनीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सीसीए तीन एवं 12 के अंतर्गत प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया।

उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को एस नोट संधारित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों को कम से कम एक कांड को चिंहित कर त्वरित विचारण हेतु प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया। वहीं शराब कारोबारियों पर एवं वाहनों की चेकिंग सख्ती से करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को देते हुए होली का पर्व आपसी सौहार्द के बीच मनाये जाने को लेकर सभी संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बरतने का निर्देश दिया।

वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कांडों के निष्पादन में देरी बरते जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी लाने का आदेश दिया। वहीं अलीनगर कांड संख्या 14/19 के संबंध में कोई प्रवृष्टि नहीं देख कहा कि इससे स्पष्ट है कि पुलिस निरीक्षक के मनमाने रवैये को दर्शाता है। उन्होंने पुलिस निरीक्षक मदन प्रसाद से विभागीय कारवाई के विरूद्ध एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *