Breaking News

पैगाम-ए-मुस्तफा कांफ्रेन्स में शामिल हुए देश-विदेश से आये उलेमा

लहेरियासराय :(विजय सिन्हा) शनिवार की देर शाम रहमगंज में पैगाम-ए-मुस्तफा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें देश-प्रदेशों से एवं पड़ोसी देश नेपाल से भी ओलमा-ए-कराम कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे। हजरत अल्लामा मौलाना अलहाज सैयद समसुलाजान मिस्बाही (बाबू हुजूर) खानकाह समरकन्दिया, रहमगंज की सरपरस्ती में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें दरभंगा के बाहर से आने वाले वक्ताओं में कोलकाता से गुलाम रब्बानी सैफी व बनारस से मौलाना सगीर राजा चतुर्वेदी, नेपाल से इब्राहिम रजा, कोलकाता से कपिल गैवर, गया से शान अली, दरभंगा के नैनाघाट से हैदर रजा खान सहित अन्य कई वक्ताओं ने भाग लिया। देर रात तक लोग नात-ए-शरीफ एवं जलसा में लोग झूमते रहे।

चारों ओर रूहानियत का वातावरण बना हुआ था। कॉन्फ्रेंस में अल्लाह और उसके रसूल की बात सुनने से ज्यादा अमल करने की बात पर जोर दिया गया। नाते पाक में गया से शान अली अपनी नात पाक से लोगों के दिलों पर छा गए। लोग एक के बाद एक और सुनाइए नात-ए-पाक और देर रात तक चले इस कॉन्फ्रेंस ने लोगों को पंडाल से उठने नहीं दिया। बड़ी संख्या में लोग इस कॉन्फ्रेंस को सुनने आसपास के कई मुहल्लों से पहुंचे थे। जिसमें बुजुर्ग से लेकर नौजवान व बच्चे शामिल थे।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *