Breaking News

दरभंगा मंडलकारा पहुंचे न्यायिक पदाधिकारी, कैदियों की समस्याओं से हुए अवगत

दरभंगा : मंडलकारा दरभंगा में विचाराधीन बंदियों की समस्याओं का विधिक निदान का मार्ग प्रशस्त करने के वास्ते गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार द्विवेदी पहुंचे। श्री द्विवेदी ने अपने साथ पैनल अधिवक्ता गौड़ीशंकर चौधरी, वीणा सिन्हा, संजय कुमार सिंह के साथ जेल पहुंचे। जेल में मौजूद विधिक स्वयं सेवक अमरेन्द्र यादव से कैदियों की समस्याओं से अवगत हुये।

जेल की महिला वार्ड में श्री द्विवेदी और विधिक स्वयं सेवक वीणा सिन्हा ने जाकर महिला विचाराधीन कैदियों की रहन- सहन, मनोरंजन आदि के साधनों का गहराई से मुआयना किया। सबसे दुखद दर्द जमानत पश्चात जमानतदार के अभाव में मंडल कारा से नहीं निकल पा रहे है नेपाली रीतेश रंजन यादव का था। जिन्हें पटना उच्च न्यायालय ने जमानत आदेश तो दिया परन्तु जमानतदार नहीं मिल पाने के कारण जेल से नहीं निकल पा रहे हैं। भारत में न तो सम्बन्धी मिलता है और न तो जमानत बंध पत्र अर्पित हो रहा है। जिस पर श्री द्विवेदी ने कानूनी सलाह दिया कि याचना उचित माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय से करें।

वहीं काराधीन विवेक कुमार, राधेश्याम यादव, राज कुमार आदि ने आर्थिक रुप से गरीब होने की दर्द भरी कथा सुनाई। अर्थ के अभाव में जमानत नहीं हो पाने का दर्द झलक रहा था। इसे श्री द्विवेदी ने गंभीरता से लिया और नियमानुकुल मुफ्त में वकील उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं जेलर को और कार्यरत विधिक सेवकों के पद पर चयन करने के लिए नाम अनुशंसित करने का निर्देश दिया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *