दरभंगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आज प्रधानमंत्री के दरभंगा नगर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया। ज्ञातव्य हो कि लोकसभा आम निर्वाचन- 2019 के अवसर पर प्रधानमंत्री का दरभंगा जिला में चुनावी सभा होने है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनावी सभाओं के आयोजन की व्यवस्था संबंधित पार्टी/अभ्यर्थी के द्वारा की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा आयोजकों को विशिष्ट व्यक्ति के लिए सुरक्षा मानकां के अनुसार मंच का निर्माण करने, बैरिकेडिंग करने, हेलीपैड का निर्माण करने, पार्किग स्थल विकसित करने आदि का निदेश दिया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उक्त सभी कार्यों का पर्यवेक्षण कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, दरभंगा को करने हेतु निदेश दिया गया है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले रास्तों को दुरूस्त करने, जाम हुए नालों की उड़ाही आदि कार्य करने हेतु नगर आयुक्त, दरभंगा को निदेशित किया गया है।

प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर यातायात नियंत्रित करने हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी दरभंगा सदर को निदेश दिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर पुख्ता सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !