Breaking News

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पर जानलेवा हमला।

img_20161008_072244सिमडेगा (रांची ब्यूरो) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लुइस कुजूर पर कुछ लोगों ने गुरुवार को जानलेवा हमला कर दिया। लुइस को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टर की माने तो घातक हथियार से लुइस कुजूर के सिर पर हमला किया गया है। बेहतर इलाज के लिए झामुमो नेता को सिमडेगा से रांची लाया गया है। खबरों के अनुसार लुइस कुजूर का स्थानीय लोगों के साथ कुछ विवाद पहले से चल रहा था। यह विवाद घर के निकट के सड़क रास्ता को लेकर था। गुरुवार को इसी क्रम मे कुछ लोगों ने लुइस कुजूर पर घातक हथियार से हमला कर दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कुजूर पिछली बार विधानसभा चुनाव में कोलेबिरा से जेएमएम के प्रत्याशी भी थे।

Check Also

Pragati Yatra :: दरभंगा को सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात

  सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपनी प्रगति …

अग्निवीर वायुसेना में आवेदन 27 जनवरी तक, यहां से करें Online Apply

दरभंगा। विंग कमांडर अरविंद सिंह रावत (कमान अधिकारी) द्वारा पत्र के माध्यम से बताया गया …

दरभंगा में सीएम नीतीश के ‘‘प्रगति यात्रा’’ को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम की समीक्षा बैठक 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश …

Trending Videos