Breaking News

दरभंगा में 80 हजार परिवारों को 48 करोड़ नगद सहायता राशि का हुआ भुगतान – डीएम

डेस्क जिला के बाढ़ प्रभावित 105000 परिवारों का डाटा आपदा विभाग के सम्पूर्ति पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया हैं जिसमें से 80000 परिवारों को PFMS प्रणाली से 6-6 हज़ार रु. उनके बैंक खाते मेँ भेज दिया गया है। ये राशि बाढ़ पीड़ितों के खाते मेँ जमा होनी भी शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी नगद राशि का भुगतान इसीलिए सम्भव हो सका है की इसकी तैयारी बहुत पहले से की जा रही थी।

संवाददाता सम्मेलन में दरभंगा डीएम ने उपर्युक्त जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। राहत वितरण कार्य का अनुश्रवण करने एवं इस कार्य मेँ तेज़ी लाने हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारियों की प्रखंडों मेँ प्रतिनियुक्ति की गयी हैं। उनके साथ हरेक दिन देर रात्रि मेँ उनके कार्य प्रगति की समीक्षा की जाती है। उन्होंने बताया की विस्थापित परिवारों के बीच अबतक 19000 पॉलिथीन शीट्स बांटा गया है। कल 293 सामुदायिक रसोई संचालित करके 70000 से अधिक लोंगो को खाना खिलाया गया है।

उन्होंने कहा की बाढ़ आपदा ग्रस्त लोगो को मदद पहुंचाने हेतु आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत है। इस नियंत्रण कक्ष मेँ प्राप्त होने वाले सारे शिकयतों एवं सुचनाओं को एंटरटेन किया जाता हैं। शिकायतों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई होती हैं।


जिलाधिकारी ने आशा व्यक्त किया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति शीघ्र शुरू होगी। पथ निर्माण विभाग द्वारा इस हेतु कार्य योजना तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया की बाढ़ राहत कार्य मेँ थोड़ी भी ढिलाई अथवा अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। सामुदायिक रसोई संचालन मेँ ढिलाई बरतने पर 5 प्रधानाध्यापक को निलंबित एवं 1 प्रखंड साधन सेवी को चयन मुक्त कर दिया गया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …