
सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: मोहनलालगंज क्षेत्र के अचली खेड़ा ग्राम सभा में आज बागबानी की जमीन पर 14 सौ पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया प्रधान जितेंद्र कुमार व सचिव प्रतिभा शर्मा दोनों का बड़ा योगदान रहा जितेंद्र कुमार ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत में 14 सौ पेड़ लगाए गए जिसमे नीम,बरगद, शीशम, पीपल आदि कई किस्मों के पेड़ शामिल हैं प्रधान ने बताया कि हर ग्राम पंचायतों में पेड़ लगना बहुत ही जरूरी है क्योंकि आजकल पेड़ लगाए कम जाते हैं और कटाने ज्यादा होती हैं इसलिए सभी ग्राम पंचायतों में पेड़ लगना अति आवश्यक है क्योंकि पेड़ों से हमें बहुत कुछ प्राप्त होता है पेड़ों की कमी होने से बारिश भी कम होती है और बीमारियां भी कई प्रकार की उत्पन्न हो रही हैं इसलिए पेड़ लगाकर तैयार करना बहुत ही आवश्यक हो गया है आज से कई वर्ष पहले पेड़ों की संख्या अधिक थी पेड़ों की संख्या अधिक होने से बीमारियां बहुत कम थी लेकिन जैसे-जैसे पेड़ों की संख्या कम हो रही है बीमारियां भी वैसे वैसे से अधिक बढ़ रही हैं इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि वह अपने आसपास या दरवाजे या खेतों में जरूर पेड़ लगाएं क्योंकि पेड़ों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होता है और पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं पेड़ों की कमी के कारण ही बीमारियां अधिक हो रही हैं और बारिश भी कम हो रही हैं
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
अगर हम लोग अभी भी नहीं सुधरे तो एक दिन ऐसा आ जाएगा कि हम लोगों को ऑक्सीजन मिलना बहुत मुश्किल हो जाएगा इसलिए सभी लोग यह संकल्प ले ले की हमें हर साल कम से कम दो से चार वृक्ष तैयार करने हैं अगर यह वृक्ष तैयार हो गए तो आप यकीन मानिए कि आप को बड़ा ही सुकून मिलेगा पेड़ों की कमी को देखते हुए सरकार सभी ग्राम पंचायतों में फ्री पेड़ उपलब्ध करा रही है फिर भी लोग पेड़ लगाने से कतरा रहे हैं इसलिए सभी को चाहिए कि अपने जीवन के साथ साथ यह संकल्प ले ले कि हमें पेड़ लगाकर हर हाल में तैयार ही करना है और इन्हीं पेड़ों से ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होता है प्रधान जितेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि हमने अपनी ग्राम पंचायत में बागबान की जमीन पर पहली बार 14 सौ पेड़ लगवाए हैं हमें बड़ा ही सुकून प्राप्त हो रहा है सभी को यह संकल्प लेना है कि हमें पेड़ लगाकर अपने आसपास और अपने गांव और देश को हरा भरा बनाना है यही हमारा संकल्प है प्रधान जितेंद्र कुमार के द्वारा 14 सौ पेड़ लगाए जाने से गांव के लोगों में काफी खुशी का माहौल है गांव के सभी लोग प्रधान जितेंद्र कुमार की चारों ओर तारीफ कर रहे हैं
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !