Breaking News
Home / उ० प्र० / कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि विभाग के निदेशक की मौजूदगी में किया वृक्षारोपण व पेड़ो का वितरण

कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि विभाग के निदेशक की मौजूदगी में किया वृक्षारोपण व पेड़ो का वितरण

सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: ग्राम सभा हुलासखेड़ा मे कृषि विभाग के अधिकारियों ने वृक्षारोपण व दर्जनों किसानों को पेड़ो का वितरण किया । इस मौके पर कृषि विभाग के निदेशक डॉक्टर सेराज सिंह ने सैकड़ो किसानों व कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में वृक्षारोपण कर ग्रामीण किसानों को पेड़ो का वितरण किया । और पेड़ो के महत्व व उनसे मिलने वाले फायदों के बारे में किसानों को विस्तार में जानकारी दी । और दूषित हो रहे पर्यावरण को दूषित होने की रोकथाम के लिए पेड़ो को लगाने व उनकी देखरेख करने की अपील की ।

कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया पेड़ लगाकर वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने की बात की सराहना की , और पेड़ लगाने व उनकी परवरिश करने की कही गयी कृषि निदेशक की बात को स्वीकारा पेड़ वितरण कार्यक्रम के दौरान , कृषि विभाग के अधिकारी डॉक्टर विष्णु प्रताप सिंह , सी, पी, श्रीवास्तव , व मोहन लाल गंज कृषि रक्षा इकाई के एडिओएजी प्रेम बाबू सहित पूरा स्टाप उपस्थित था । और जयदर्शन , अशोक , कन्हयालाल, सोनू , राजेश शर्मा , बृजमोहन , अनुज यादव , सुरेश रविन्द्र सहित दर्जनों किसानों ने पेड़ प्राप्त किये , और कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को  किसानों  धन्यवाद दिया , और उनकी जमकर तारीफ की ।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …