डेस्क : दरभंगा जिला में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का नमाज शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न चौक-चौराहों एवं नमाज अदा किये जाने वाले स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंधन किया गया था। जगह-जगह पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दण्डाधिकारी तैनात थे। वहीं वरीय दण्डाधिकारियों द्वारा इन क्षेत्रों में सघन गश्ती की जा रही थी।

जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबुराम द्वारा अहले सुबह से ही स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी। उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर ईद-उल-अजहा के नमाज अदायगी स्थल पर विधि-व्यवस्था कार्रवाई का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा बताया गया कि संपूर्ण दरभंगा जिला क्षेत्र में ईल-उल-अजहा(बकरीद) का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाया गया है।

कही से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त अथवा प्रतिवेदित नहीं हुई है। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ईल-उल-अजहा त्यौहार के अवसर पर मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों को शुभकामनाएँ दी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !