
एस.पी.सिंह (मितौली/लखीमपुर खीरी) :: मितौली पत्रकार संघ द्वारा सहारनपुर के पत्रकार आशीष शर्मा व उनके भाई की नृसंश हत्या किये जाने के क्रम में मितौली के पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी मितौली अखिलेश यादव को प्रेषित किया। जिसमे दैनिक जागरण के पत्रकार व पत्रकार के भाई के हत्यारों की शीघ्र गिरिफ्तारी की मांग करते हुए पत्रकार के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुख्य मंत्री सहायता कोष से देने की मांग की गई है।साथ ही समस्त पत्रकारों को उ0 प्र0 सरकार द्वारा सुरक्षा की उचित व्यवस्था किये जाने की मांग की है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों में मुख्य रूप से रमेश चन्द्र शुक्ला दैनिक जागरण,सुरेश शुक्ला राष्ट्रीय स्वरूप, एस पी सिंह वॉयस आफ लखनऊ, एस पी सिंह राष्ट्रीय सहारा, अखिलेश मिश्रा दैनिक जागरण,रामचन्द्र मंगलेश दैनिक प्रभात, पवन दीक्षित, राजीव दिक्षित, अनूप राठौर, अभिषेक दिक्षित, जितेंद्र बाजपेई, संजय यादव, सुनील तिवारी, अविनाश सिंह भारत समाचार आदि काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे ज्ञापन देने के उपरांत समस्त पत्रकारों ने दैनिक जागरण तहसील कार्यालय मितौली में एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !