Breaking News

32 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा कैमहरा बाछिल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

एस.पी.सिंह (मितौली/लखीमपुर खीरी) :: विकासखंड मितौली क्षेत्र के ग्राम कैमहरा बाछिल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास कस्ता भारतीय जनता पार्टी के विधायक सौरभ सिंह सोनू द्वारा किया गया।इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कस्ता विधानसभा क्षेत्र की न्याय पंचायत कैमहरा बाछिल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हो जाने के बाद क्षेत्र की जनता को 15 किलोमीटर दूरी मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु नहीं तय करनी पड़ेगी। कस्ता विधायक ने अपने संबोधन में कहा की योगी सरकार शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल व विद्युतीकरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है,जनता की मांग के अनुरूप यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण 32 करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उपजिलाधिकारी मितौली अखिलेश यादव ने भी सभा को संबोधित किया इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक डॉ ए एन चोहान ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति संजय शुक्ला मंडल अध्यक्ष मैगलगंज,आलोक शुक्ला,पग्गू तिवारी औरंगाबाद डॉक्टर चंद्रशेखर शुक्ला विधानसभा संयोजक किसान मोर्चा    ओम प्रकाश शुक्लआदि काफी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …