Breaking News

सहारनपुर के पत्रकार हत्याकांड को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा

एस.पी.सिंह (मितौली/लखीमपुर खीरी) :: मितौली पत्रकार संघ द्वारा सहारनपुर के पत्रकार आशीष शर्मा व उनके भाई की नृसंश हत्या किये जाने के क्रम में मितौली के पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी मितौली अखिलेश यादव को प्रेषित किया। जिसमे दैनिक जागरण के पत्रकार व पत्रकार के भाई के हत्यारों की शीघ्र गिरिफ्तारी की मांग करते हुए पत्रकार के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुख्य मंत्री सहायता कोष से देने की मांग की गई है।साथ ही समस्त पत्रकारों को उ0 प्र0 सरकार द्वारा सुरक्षा की उचित व्यवस्था किये जाने की मांग की है।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों में मुख्य रूप से रमेश चन्द्र शुक्ला दैनिक जागरण,सुरेश शुक्ला राष्ट्रीय स्वरूप, एस पी सिंह वॉयस आफ लखनऊ, एस पी सिंह राष्ट्रीय सहारा, अखिलेश मिश्रा दैनिक जागरण,रामचन्द्र मंगलेश दैनिक प्रभात, पवन दीक्षित, राजीव दिक्षित, अनूप राठौर, अभिषेक दिक्षित, जितेंद्र बाजपेई, संजय यादव, सुनील तिवारी, अविनाश सिंह भारत समाचार  आदि काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे ज्ञापन देने के उपरांत समस्त पत्रकारों ने दैनिक जागरण तहसील कार्यालय मितौली में  एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …