Breaking News

बाहरी दवाई लिखने से बाज नहीं आ रहे सरकारी डॉक्टर

-बीकेटी स्थित रामसागर शौ शैया संयुक्त चिकित्सालय का मामल

बीकेटी/लखनऊ:: सरकार स्वास्थ्य संबंधी चाहे जितने भी अभियान चला ले,कार्यक्रम करवा ले लेकिन इनके नीचे जो सिपहसालार बैठे हुए हैं जब तक उनकी आदतों में सुधार नहीं आएगा तब तक ना तो जनता को सरकार पर भरोसा होगा और ना ही जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा हम बात कर रहे हैं राजधानी के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र अंतर्गत राम सागर शौ शैया संयुक्त चिकित्सालय की जहां तैनात डॉक्टरों ने जैसे अपनी आदत से बाज ना आने की कसम खा ली है।उन्होंने तो जैसे या भी ठान लिया है।की संयुक्त चिकित्सालय की छवि जनता की नजर में कभी सुधरने नहीं दी जाएगी सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों पर जनता को दी जाने वाली सुविधाओं पर दलालों और कमीशन खोरो ने अपना कब्जा जमा लिया है।
    गरीब जनता सरकारी अस्पतालों में सस्ते और अच्छे इलाज के लिए आती है।लेकिन राजधानी के बीकेटी स्थित राम सागर शौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर गरीब जनता के खून पसीने से कमाए गए पैसों को महंगी दवाइयों में खर्च करा कर उनसे मिलने वाले कमीशन से अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक संयुक्त चिकित्सालय में तैनात बहुत से ऐसे डॉक्टर हैं। जो कि बाहर से दवाएं लिखने की अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।डॉक्टरों ने जैसे कसम खा ली हो चाहे मरीज कितना भी गरीब हो लेकिन कमीशन खोरी के लालच में बाहरी दवा लिखने के लिए छोटी पर्ची उनके हाथ में ही रहती है


बताते चलें कि बीकेटी स्थित संयुक्त चिकित्सालय में दूर-दूर से यहां तक की राजधानी व सीतापुर जिले तक के रहने वाले लोग सस्ते में अच्छे इलाज के लिए आते हैं।लेकिन यहां आने वाले लोगों के मंसूबे पर यहां  तैनात डॉक्टर जो कि अस्पताल के बाहर खुले मेडिकल स्टोरों से सांठगांठ किए हुए हैं।पानी फेर देते हैं तथा उनको बाहर से खरीदने हेतु महंगी दवा से भरी हुई एक छोटी पर्ची थमा देते हैं। जिसके बाद वह भोले भाले मरीज जल्दी स्वस्थ होने की चाहत में जाकर बाहर से महंगी दवाई खरीदते हैं।तथा उन दवाओं से निकलने वाली मोटी कमीशन इन कमीशन खोर डॉक्टरों के जेब में चली जाती है।
इस मामले की जानकारी सीएमएस डॉ0 ए.के. अग्रवाल से ली गई तो उन्होंने कहा अगर पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत मिलेगी उस पर डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …