डेस्क : दरभंगा जिला के बाढ़ प्रभावित 5,20,900 परिवारों को जी.आर. की राशि भेजी गई है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा छूटे हुए परिवारों का डाटा दो दिनों के अन्दर अद्यतीकरण करके पी.एफ.एम.एस. पॉर्टल पर भुगतान हेतु लॉक करने के लिए सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा है कि जिन परिवारों को जी.आर. की राशि उनके बैंक खाते में अबतक भेजी जा चुकी है, उन परिवारों से पूछ-ताछ कर राशि प्राप्त हुई कि नहीं इसका भी सत्यापन करा लिया जाये।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा जी.आर. की राशि नहीं मिलने की शिकायत की गई है जिसे संबंधित अंचलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया गया है। इन शिकायतों का निराकरण अंचलाधिकारी द्वारा किया जायेगा।

सभी अंचलाधिकारी को उनके यहाँ प्राप्त शिकायतों को पंजी में संधारित करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि हर एक शिकायत की जाँच कर उसका निराकरण किया जाये। उन्होंने बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाँटे गये जी.आर. की राशि की वार्डवार समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने ये निदेश कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित कर दिया है।

इस बैठक में कई प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। वहीं अनुमण्डल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में जुड़े।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !