चकरनगर इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : “सीएचसी में ड्यूटी पर गुटखा चबाते कर्मचारी ने स्वास्थ्य विभाग के नशामुक्ति अभियान को दिखाया ठेंगा” शीर्षक से प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने संज्ञान लिया और यह बताया गया कि 8 सितंबर को सीएचसी राजपुर के दवा वितरण काउंटर पर बैठे कर्मचारी की तैनाती पीएचसी अहेरीपुर में है। चलते कैंप के बड़े कार्य होने के नाते इस कर्मचारी को यहां सीएचसी राजपुर पर बुलाया गया था। विभाग द्वारा जांच व आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !