Breaking News

मौसम विभाग ने एकबार फिर मध्‍य प्रदेश में भारी बार‍िश का अलर्ट जारी किया है , यूपी समेत इन राज्‍यों में अलर्ट

मध्‍य प्रदेश के लोगों को लगातार हो रही बारिश से निजात मिलती नहीं दिखाइ दे रही है। मौसम विभाग ने एकबार फिर मध्‍य प्रदेश में भारी बार‍िश का अलर्ट जारी किया है। ऑल इंडिया वेदर अलर्ट के मुताबिक, गुजरात, पश्चिमी और पूर्वी मध्‍य प्रदेश, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्‍सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्‍क‍िम के इलाकों में भी मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।  

मौसम विभाग (India Meteorological Department, IMD) ने कहा है कि नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सौराष्‍ट्र, कच्‍छ, मध्‍य महाराष्‍ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्‍सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।  इसके अलावा बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में वज्रपात के साथ आंधी पानी की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम मध्‍य अरब सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों के मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। 

मौसम का हाल बताने वाली निजी एजेंसी स्‍काई मेट की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी से बेहद भारी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा अहमदाबाद में 68 मिली मीटर और बड़ौदा में 70 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में धीरे धीरे बारिश की गतिविधियां कम होती जाएंगी। स्‍काई मेट की ओर से जारी पूर्वानुमान में 12 सितबंर को भी गुजरात के दक्षिणी जिलों जैसे सूरत, वलसाड, भावनगर, महुवा, अमरेली, जूनागढ़, वेरावल, पोरबंदर और नवसारी में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …