चकरनगर इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी व डिप्टी सीएमओ वीरेंद्र सिंह दिन रात स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को गरीब जनता तक पहुंचाने में, स्वच्छता अभियान में, राष्ट्रीय कार्यक्रम नशा मुक्त से संबंधित अभियान में जी तोड़ मेहनत करने में लगे हुए हैं, लेकिन उनके ही अधीनस्थ कुछ कर्मचारी जो उनके मिशन को पलीता लगाने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं।

ऐसा ही नजारा उस वक्त सीएचसी राजपुर पर देखने को मिला कि स्टोर रूम में काउंटर पर बैठे एक कर्मचारी जो रजिस्टर को मेंटेन करते हुए दवाई वितरित कर रहे हैं वहीं उनके मुंह में अच्छी खासी शासन और प्रशासन की नशा मुक्त स्कीम को चैलेंज करते हुए नशीला पदार्थ चवा रहे हैं बीच-बीच में थूकने के लिए भी उसी स्टोर रूम के अंदर ही फिर घुस जाते हैं। जब इस हरकत को कैमरामैन लालू रावत ने देखा तो उनका चित्र अपने कैमरे में कैद कर लिया। चित्र को कैमरे में कैद देखकर हालांकि कर्मचारी मुंह में दबाए नशीले पदार्थ को तुरंत ही बाहर थूक दिया। अब प्रश्न यह उठता है कि बाहर अवकाश प्राप्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ रामबाबू तिवारी के सौजन्य से कैंप का आयोजन चल रहा है जहां पर बहुत अच्छे-अच्छे खुशकती शब्द नशा मुक्त से संबंधित लिखे हुए हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
शब्दों को पलीता देते हुए यह कर्मचारी बेहिचक ड्यूटी के टाइम नशीले पदार्थ को खाकर इस बात का संदेश दे रहा है कि नशा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं है मैं स्वास्थ्य कर्मचारी होकर के दिखाता हूं इसका सेवन आवश्यक है अब देखना यह है कि स्वास्थ्य महकमे के मुखिया इस समाचार का संज्ञान लेते हैं या यूं ही अप्रसंज्ञेय अपराध समझ कर नजरअंदाज करेंगे?
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !