Breaking News

तालाब होंगे पूर्णत: अतिक्रमण मुक्त, अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा खर्च – डीएम

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा कि तालाबों से अतिक्रमण हटाने की कारवाई में सख्त रूख अपनाया जायेगा। जिलाधिकारी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि गुरूवार को दरभंगा के ऐतिहासिक हराही तालाब पर अतिक्रमण हटाने का काम दोबारा से होगा और अतिक्रमण हटाने में जो व्यय आयेगा उसे अतिक्रमणकारियों से वसूली जायेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि खोज-खोज कर हर जगहों से अतिक्रमण हटाया जायेगा। अंचलाधिकारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों की पहचान कर ली गयी है और उनके खिलाफ अतिक्रमणवाद भी चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीओ और सीओ को इस अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है और किये गये कार्य की नियमित जानकारी जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने दाखिल-खारिज के पेंडिंग वादों का निस्तारण एवं आॅन लाईन लगान की वसूली में तेजी लाने को कहा। साथ ही सांसद व विधायक निधि की योजनाओं का तुरंत एनओसी जिला योजना शाखा में जमा करने को कहा।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …