Breaking News

सिपाही भर्ती :: 11880 पदों के लिए 13 लाख से ज्यादा युवाओं ने किया आवेदन, जनवरी में लिखित परीक्षा

डेस्क : बिहार पुलिस में सिपाही बनने के लिए होड़ मची है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 11880 पदों के लिए 13 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है। यानी एक पद पर 110 लोगों की दावेदारी है। अभी आवेदनों की स्क्रूटिनी का काम चल रहा है। गलत होने पर आवेदन रद्द किए जाएंगे पर इसकी संख्या बहुत कम रहने की उम्मीद नहीं है।

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इण्डिया रिजर्व वाहिनी, रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में खाली पड़े सिपाही के पदों को भरने के लिए वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया था।

5 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन किया गया था। 12वीं पास इन पदों के लिए आवेदन की योग्यता थी। वेतनमान – लेवल-3 21,700 — 69,100 तय किया गया है। सामान्य उम्मीदवारों के लिए आयु की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 25 वर्ष तय की गई थी। 

जनवरी में होगी लिखित परीक्षा
बिहार में सिपाही या समकक्ष पदों पर बहाली केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के जरिए होती है। चयन पर्षद ने अक्टूबर में 11880 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवम्बर थी।

जानकारी के मुताबिक सिपाही के लिए 13,02000 से ज्यादा आवेदन आए हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख समाप्त होने के बाद चयन पर्षद ने लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। जिलों से 12 और 19 जनवरी को सेंटर उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है। इन्हीं दो तारीखों पर लिखित परीक्षा संभावित है। जल्द ही सेंटर उपलब्ध हुए तो आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …