डेस्क : बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर और सीवान जिले में सड़कों के विकास की पांच योजनाओं के लिए 58.46 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है. इसके तहत 42.38 किमी की लंबाई में सड़कों की मरम्मत होगी.
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के मंत्री नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को बताया कि दरभंगा जिले की तीन योजनाओं के लिए 36.57 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है.

इनमें तारालाही–सिमरी सड़क के लिए 29.87 करोड़, हायाघाट–अशोक पेपर मिल सड़क में डायवर्सन व अन्य कार्य के लिए पांच करोड़ नौ लाख और दरभंगा जिले के ही तारसराय–रैयाम सड़क में शंकरपुर–रामपुर–छच्छा से फलकाही पथ के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये की मंजूरी दी गयी है.
वहीं समस्तीपुर जिले में समस्तीपुर–दरभंगा मार्ग को और भी सुगम बनाने के लिए 14.72 करोड़ रुपये की योजना की मंजूरी दी गयी है. इसके अंतर्गत दरभंगा–समस्तीपुर रोड में 21.80 किमी की लंबाई में सड़क पर मिट्टी भरायी, सेफ्टी और मरम्मत का काम किया जायेगा.

इसी प्रकार सीवान जिले के दरौंदा–महाराजगंज सड़क में मिट्टी भरायी, आरसीसी ड्रेन और अन्य अलग-अलग काम के लिए सात करोड़ 16 लाख रुपये की मंजूरी विभाग ने दी है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !