दरभंगा / बिरौल : मिथिला स्टुडेन्ट यूनियन ने छात्र संघ चुनाव को लेकर कई उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और कहा कि जे.के. कॉलेज, बिरौल में सशक्त ढंÞग से छात्र संगठन का चुनाव लड़ेंगे।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में विगत तीन वर्षो में विश्वविद्यालय के अधीन सभी महाविद्यालयो में एमएसयु के द्वारा किए गए छात्र हितकारी कार्यो का चर्चा किया गया। वक्ताओ ने कहा कि फिर इस बार क्षेत्र और छात्र के हितो को ध्यान में रखते हुए संगठन जे के कॉलेज में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। संगठन ने सदैव महाविद्यालय व विश्वविद्यालय की स्थिति को सही और समुचित राह पर लाने का काम किया है और आगे भी छात्र के हित में कार्य करती रहेगी। सभी ने उम्मीद जताया कि इस बार विवि में भी एमएसयू अपना परचम लहराने में कामयाब होगा। उक्त बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया।

मौके पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्याभुषण राय, प्रदेश प्रवक्ता धीरज झा, अनुमंडल प्रभारी सह कॉलेज चुनाव प्रभारी अभिषेक झा, किसन, सुधीर, गौतम, मुरारी, शिवम, रुद्रमोहन सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !