Breaking News

औचक निरीक्षण में डीएम ने डीएसओ समेत चार से मांगा कारणपृच्छा, 2 कार्यपालक सहायकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का दिया आदेश

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. जब मुख्यालय स्थित समाहरणालय के विभागों में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक बड़ी संख्या में अनुपस्थित पाये गये।

जिसके बाद जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए उत्पाद अधीक्षक सहित दर्जन भर से अधिक कर्मियों के वेतन भुगतान रोकते हुए कारणपृच्छा जारी किया। साथ ही तीन अन्य अधिकारियों के विरूद्ध भी कारणपृच्छा जारी करने का आदेश दिया और दो कार्यपालक सहायकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का आदेश दिया।

अधिकृत रूप से दी गयी जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने आज दिन के 11 बजे समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उत्पाद अधीक्षक गणेश प्रसाद अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। इनके विरूद्ध कारणपृच्छा जारी करते हुए एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया गया।

इसके अलावे विलम्ब से पहुंचने के कारण अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी संजय सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बिरेन्द्र नारायण पांडेय और जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता के विरूद्ध कारणपृच्छा जारी किया गया। जिला कल्याण शाखा के प्रधान सहायक ही अनुपस्थित थे। आपूर्ति शाखा में एक कर्मी, तो राजभाषा शाखा में सभी कर्मी अनुपस्थित थे। वहीं राजस्व शाखा में संजीत चौपाल अनुपस्थित थे।

वहीं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय में परिवादी सुनवाई का इंतजार करते पाये गये। लेकिन सुनवाई करने वाला ही नहीं था। लोगों ने बताया कि पिछले सोमवार का भी यही हाल था। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आर.आर. प्रसाद और जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा भी साथ थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …