दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षात्मक बैठक आयोजित कर के जिला में कार्यरत सभी विभागों के कार्यो की समीक्षा की और 24 घंटे में प्रगति प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
अधिकृत रूप से दी गयी जानकारी के अनुसार प्रबंधक, डी.आर.सी.सी. को सरकार के सात निश्चय योजना के तहत स्वीकृत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं स्वयं सहायता भत्ता योजना का ब्यौरा, कुशल युवा कार्य क्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त युवकों की संख्या, नियोजित युवाओं की संख्या आदि उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत लाभान्वित विद्यार्थियों की संख्या, ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक सुविधा प्रदान करने हेतु निर्मित नये विद्यालय भवनों एवं अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण की स्थिति, छात्रावास की स्थिति, विद्यालयों में कौन कौन सी बुनियादी सुविधा विकसित की गई है आदि की जानकारी विहित प्रपत्र में उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया है।

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे लाभान्वितों का ब्यौरा एवं छूटे हुए पात्र लाभुकों को पेंशन योजना से आच्छादित करने हेतु की गई कार्रवाई का ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत निष्पादित वादों का ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में शामिल जल जीवन हरियाली योजना के तहत प्राकृतिक जल स्रोतों की पहचान की अद्यतन स्थिति, अगर इस पर अतिक्रमण है तो अतिक्रमणमुक्त करने की क्या कार्रवाई हुई है, जल स्रोतों का जीर्णोद्धार कार्य की स्थिति, भवन संरचना प्रमंडल द्वारा वर्षा जल का सचयन हेतु सरकारी भवनों में जल संचयन प्लांट का अधिष्ठापन की प्रगति, वन प्रमंडल एवं मनरेगा याजना के तहत पौधारोपण की स्थिति आदि से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गई है। सभी तकनीकी विभागों को उनके द्वारा क्रियान्वित की गई योजनाओं की प्रगति प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न विभागों के द्वारा हासिल किये गये उपलब्धियों को समेकित करके कार्य प्रगति की समीक्षा की जायेगी। बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, उप विकास आयुक्त कारी महतो, सिविल सर्जन डॉ. ए.के. झा, डीपीजीआरओ आर आर प्रभाकर, निदेशक वसीम अहमद, अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता आदि सम्मिलित हुए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !