डेस्क : दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा कार टेंपो चालक ने दुष्कर्म किया। वहशी टेंपो चालक बच्ची को अगवा कर गाछी में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी टेंपो चालक तेतर सहनी के रूप में की गई है। देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि उक्त बच्ची व एक बच्चा घर के सामने सड़क पर खेल रहे थे। इसी दौरान टेंपो चालक दोनों को अपनी गाड़ी में बिठाकर वहां से रवाना हो गया। कुछ देर बाद बच्ची के पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की और टेंपो का पीछा किया। गांव के बाहर एक गाछी के पास टेंपो सड़क पर खड़ा था। वहीं गाछी से बच्ची के रोने की आवाज आई। वहां जाकर देखने पर उन्होंने बच्ची को लहूलुहान हालत में पाया।

सूचना मिलने पर सदर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष गिरजा बैठा ने महिला थाने की पुलिस के सहयोग से बच्ची को इलाज के लिए डीएमसीएच के गायनी विभाग में भर्ती कराया। बच्ची की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। डीएमसीएच में सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, नगर थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा व बेंता ओपी प्रभारी अमित कुमार पीड़ित परिवार के परिजन से पूछताछ करने पहुंचे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !