दरभंगा : जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने बीती रात डीएमसीएच में ईलाजरत दुष्कर्म पीड़िता का हाल-चाल जाना और उनके परिजनों से समस्यायें सुनी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
पार्टी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद ने पीड़ित बच्ची के परिजनों को 15 हजार रूपये की राशि दिया और कहा कि बच्ची के अच्छे उपचार के लिए जहां भी जाने चाहते हैं आप जायें। उस पर जितनी राशि खर्च होगी उनकी पार्टी उठायेगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद ने कहा कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनती है, तो बलात्कार जैसे मामलों में सख्त कानून लायेंगे और उसको सख्ती से पालन करवायेंगे।

उन्होंने कहा कि मेरा मत है कि दुष्कर्मी को आॅन द स्पोर्ट मार देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पॉस्को एक्ट जैसे कानून से काम नहीं चलेगा। बलात्कारी को पकड़कर तुरंत गोली मारने की सजा देनी चाहिए। पूर्व सांसद के साथ पार्टी के दरभंगा जिलाध्यक्ष डॉ. अब्दुल सलाम खां ‘मुन्ना खां’, युवा अध्यक्ष चुनमुन यादव, खलीकुज जमा, आसमा खातून, सुनील कुमार पप्पु, पुतुम बिहारी, चन्द्रकांत सिंह, सुनील कुमार, इसमाइल अख्तर, गंगा यादव, फकरम अली, काशीफ, दीपक झा, मो. दिलसाद, मिनतुल्लाह अंसारी, मोहन यादव, जेपी यादव, डॉ. बारिश सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !