डेस्क : नगर निकायों में सिटी मैनेजरों की कमी जल्द दूर होगी। सिटी मैनेजरों के 174 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके अलावा विभाग में खाली पड़े अवर अभियंता सहित अन्य संवर्ग के पदों को 26 जनवरी तक भरा जाएगा। यह बातें नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने सोमवार को विभागीय मासिक समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने चार साल में राज्य में एक भी वेंडिंग जोन चालू न होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
राज्य के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों संग हुई बैठक में नगर विकास मंत्री ने कहा कि पद खाली होने के चलते निकायों और विभाग में कुछ काम प्रभावित हो रहे हैं। इस कमी को जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ताकि काम को और गति दी जा सके। गौरतलब है कि अभियंताओं की विभिन्न कोटि के करीब 800 पद रिक्त हैं। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारियों को विवादों से बचने की सलाह दी। कहा कि कोई गलत काम मत करिए और बेवजह किसी विवाद में भी मत फंसिए।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने वेंडिंग जोन का ब्योरा मांगा। कहा गया कि 17 निकायों को तो वेंडिंग जोन निर्माण के लिए धनराशि भी दी गई थी। मगर अब तक सिर्फ इनके निर्माण की जानकारी दी जाती है। कोई भी जोन अभी चालू क्यों नहीं हुआ।
वहीं उन्होंने यह भी पूछा कि कितने लोगों को प्रशिक्षित कर रोजगार दिया गया। इसका ब्योरा जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में नगर विकास सचिव आनंद किशोर ने काम में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। कहा कि जल्द विभाग के साथ ही सभी निकायों को पूरी तरह कंप्यूटरीकृत किया जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !