लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में धारा 144 लगाने के बाद भी इतनी हिंसा हुई… धारा 144 उतनी ही कमजोर है जितनी भाजपा की सरकार।अखिलेश यादव ने लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ जाने के दौरान खैराबाद टोल प्लाजा पर मीडिया से बातचीत में ये बातें कही।
उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज पूरा देश सड़कों पर है। समाजवादी पार्टी सड़कों पर संघर्ष कर रही है। यह कानून भारत के विचार और संविधान के खिलाफ है।
अखिलेश ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश के इकलौते और पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने ही खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमों को वापस ले लिया। मुख्यमंत्री के यहां जो भी व्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए गया उसकी हत्या कर दी गई या फिर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं, मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ भाजपा विधायकों के धरने पर बैठने पर अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तो विधायकों की संख्या कम है ये और बढ़ेगी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम साबित हुई केंद्र सरकार
केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था के मामले में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर जवाबदेही से बचने के लिए केन्द्र सरकार नागरिकता कानून बनाकर जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा अपनी राजनीति चमकाने और कुर्सी बचाने के लिए समाज को बांटने की साजिश रच रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
