लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मचे बवाल व हिंसा पर कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन हिंसा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। योगी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि इस कानून से किसी भी जाति या मजहब के लोगों को कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन फिर भी हिंसा फैलाई जा रही है।योगी ने कहा कि जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान किया है।
उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने बवाल मचाते हुए हसनगंज और मदेयगंज में पुलिस चौकी जला दी। इसके अलावा बस, कार व दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। योगी ने कहा कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी कार्रवाई करेंगे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
गलत व्याख्या कर हिंसा व उपद्रव फैला रहे विपक्षी दल केंद्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून की गलत व्याख्या कर हिंसा व उपद्रव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस कानून से किसी का अहित नहीं होगा। सरकार इसके लिए प्रतिबद्घ है।उन्होंने कहा कि हिंसा से कुछ भी हासिल नहीं होगा। लोग शांति बनाए रखें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
