Breaking News

यातायात नियम के उल्लंघन करने पर स्कूटी सवार को पुलिस ने कराया कान पकड़ कर उठक-बैठक

दरभंगा : बिना हेलमेट एवं ट्रिपल लोडिंग बाईक चलाने वाले अब हो जाए होशियार। पुलिस पहले चालान काटेगी यदि पॉकेट में पैसा नहीं रहेगा तो बीच चौक पर उठक बैठक करनी पड़ सकती है।

जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारुभट्ठी चौक पर बृहस्पतिवार को ट्रिपल लोडिंग स्कूटी सवार को पुलिस ने पकड़ा। 1 दिन पूर्व बाकरगंज मोहल्ले से लेकर बेलवागंज तक उत्पात मचाने और मारपीट करने को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल दारुभट्ठी चौक पर खड़ी थी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रिपल लोडिंग एवं हेलमेट नहीं पहने होने के कारण पहले फाइन करवाने को बोला गया।

कान पकड़कर उठक-बैठक करते स्कूटी सवार

बाइक सवार पॉकेट में पैसा नहीं होने का हवाला देकर तरह-तरह के बहाने कर रहे थे और गलती मान रहे थे। पुलिस ने तीनों स्कूटी सवार युवकों को कान पकड़कर उठक बैठक करवा कर चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …