Breaking News

फोकानियाँ-मौलवी परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू

दरभंगा : बिहार राज्य मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित वफोकानियाँ एवं मौलवी परीक्षा – 2020 दिनांक 22, 23, 25, 29 जनवरी को दरभंगा शहरी क्षेत्र में 12 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई है। इन सभी परीक्षा केंद्रो पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सदर अनुमण्डल पदाधिकारी, दरभंगा श्री राकेश कुमार गुप्ता द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दिया गया है।


इसके आदेश के तहत सभी परीक्षा केन्द्रों के 500 गज के व्यासार्द्ध (परिधि) में शांति भंग करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, आग्नेयास्त्र या अन्य घातक हथियार, विस्फोटक आदि लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
वहीं 07ः00 बजे पूर्वाह्न से 06ः00 बजे अपराह्न तक ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग एवं उपयोग भी निषिद्ध किया गया है। परीक्षा केन्द्रों के अन्दर मोबाईल फोन, ब्यूटूथ, वाई-फाई गैजेट, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट, इलेक्ट्रोनिक पेन, पेजर, सेल्युलर फोन, ए.टी.एम. कार्ड, घड़ी एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।


यह आदेश परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/आरक्षी एवं सैन्य बल, सरकारी पासधारी, शवयात्रा, धार्मिक जुलूस, शादी-विवाह के कार्यक्रम में शिथिल रहेगा।

परीक्षा केन्द्रों में 01. बी.के.डी. बालक उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), दरभंगा 02. रामनन्द मिश्र बालिका उच्च विद्यालय, लहेरियासराय 03. सर्वोदय उच्च विद्यालय, गंगासागर, दरभंगा 04. राज उच्च विद्यालय, दरभंगा 05. सुन्दरपुर उच्च विद्यालय, बेला दरभंगा 06. मदरसा अहमदिया सलफिया, बेलवा गंज दरभंगा 07. एम.ए.आर.एम. महिला बालिका उच्च विद्यालय, दरभंगा 08. मारवाड़ी उच्च विद्यालय, दरभंगा 09. मदरसा हामिदिया, दरभंगा 10. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, दरभंगा 11. शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, लहेरियासराय 12. एच.बी. सोगरा हसन मेमोरियल बालिका उर्दू उच्च विद्यालय, दरभंगा के नाम शामिल है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …