Breaking News

एनएसयूआई दरभंगा द्वारा राजीव गांधी क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विजेता को ₹6000 का मिलेगा स्कॉलरशिप

डेस्क : भारतीय राष्ट्रीय संगठन (NSUI) दरभंगा के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी राजीव गांधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आइडियल पब्लिक स्कूल कैंपस वार्ड 45 बलभद्रपुर राघेपुरा में किया गया। जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा कि एनएसयूआई प्रत्येक वर्ष क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण और शहरी परिवेश के छात्र छात्राओं के लिए करते हैं।

परीक्षा नियंत्रक मुकेश कुमार ने कहा प्रतियोगिता में 6 से 10 तक के 300से अधिक छात्र छात्राओं ने भागीदारी निभाये है। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा दरभंगा NSUI इस बार प्रतियोगिता में सफल प्रथम स्थान पर आने वाले छात्रो को 1 साल तक प्रतिमाह स्कॉलरशिप के रूप में 500 रुपये सफल छात्रों के खाते में देने का निर्णय लिया है और कप मेडल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

जिला महासचिव दीपक कुमार दिपांशु ने कहा कि द्वितीय और तृतीय स्थान में सफल छात्रों को सर्टिफिकेट कप मेडल से सम्मानित किया जायेगा। वर्क कमिटी के जिलाध्यक्ष मो संमिम ने कहा दरभंगा NSUI सफल टॉप टेन छात्रों को निःशुल्क शिक्षा देने का ऐलान किया है। मीडिया प्रभारी सुमित कुमार ने कहा परीक्षा का परिणाम 10-02-2020 को प्रकाशित कर आगे पुरस्कार शाह सम्मना समारोह का तिथि निर्धारित किया जाएगा। कालीचरण यादव ने कहा दरभंगा NSUI इस साल बिभिन्न प्रखंड में प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर उपस्थित राहुल कुमार ब्यूटी कुमारी, राकेश कुमार हनी कुमार गौरी कुमारी रवि कुमार बबली कुमारी चंदन कुमार सोनी कुमारी अंजली कुमारी संध्या कुमारी काजल कुमारी सहित सहित परीक्षक उपस्थित थे

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …