चतरा (रांची ब्यूरो) : जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंर्तगत कसिडियाडीह पंचायत के घाघरा गांव में मंगलवार के दोपहर तालाब में डूबने से सात वर्षीय बालक विनय कुमार पिता रामेश्वर गंझू की मौत हो गयी। वार्ड सदस्य वीरेंद्र कुमार ने बताया की कुछ बच्चे खेलते-खेलते तालाब के पास चले गए, इसी बीच यह हादसा हुआ। चार बच्चों के पिता रामेश्वर गंझु के दो पुत्र ओर दो बेटियां हैं। जिसमें विनय सबसे छोटा था। बच्चे की मौत पर गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। स्थानिय पंचायत प्रतिनिधियों ने घटना पर पर गहरी शोक संवेदना प्रक्ट की है।
Check Also
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …