Breaking News

पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर किया अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त, एक गिरफ्तार !

इटखोरी (रांची ब्यूरों): मंगलवार को एसपी एके झा के दिशा-निर्देश पर जिले के पइटखोरी, प्रतापपुर व पत्थलगडा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। इटखोरी बिते देर शाम को विशेष अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के पीतिज जंगल में तीन अवैध देरी शराब की भट्टियों को तहस-नहस कर दिया। मौके से पुलिस ने 25 लीटर अवैध देसी शराब भी जब्त किए तथा शराब भट्टी के संचालक कैलाश दांगी को भी गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को गिरफ्तार शराब भट्टी के संचालक को पुलिस ने भा0द0वि0 की विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया है। इस सिलसिले में थाना प्रभारी अशोक राम ने एक मामला भी थाना में दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले पीतिज गांव के जंगल में दो अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया। उस वक्त शख्त हिदायत दी गई थी कि किसी भी परिस्थिति में अवैध तरीके से देशी शराब नहीं बनाना है। लेकिन हिदायत के बाद भी अवैध शराब का गोरखधंधा जारी था। वहीं पत्थलगडा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी नवीन कुमार रजक के नेत्ृत्व में चलाए गए अभियान में कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया व शराबियों को खदेड़ा गया। इसके अलावे प्रतापुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक के नेतृत्व में भी मंगलवार को अभियान चलाया गया। पुलिस के इस अभियान से अवैध देशी शराब बनाने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो कि पिछले कई दशक से इटखोरी के पीतिज के जंगलों व प्रतापपुर के सुदुरवर्ती गांवों में अवैध शराब बनाने का गोरखधंधा बेखौफ चल रहा था।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …